Live Khabar 24x7

FAME-II योजना के नियमों का 7 EV टू-व्हीलर कंपनियां ने किया उल्लंघन, अब केंद्र सरकार वसूलेगी 469 करोड़ रुपए, जानें पूरा मामला

July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। FAME-II योजनाओं के नियम का उल्लंघन करने के लिए 7 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माताओं से केंद्र सरकार 469 करोड़ रुपए वसूलेगी। केंद्र ने राशि लौटाने के लिए निर्देश भी दिए हैं। इस सूची में हीरो इलेक्ट्रिक समेत कई कपनियां शामिल हैं। फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स II (FAME-II) योजना के नियमों का उलंघन कर प्रोत्साहन राशि (सब्सिडी) लिया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि सरकार को राशि वापस नहीं करने की स्थिति में उन्हें अगले 7-10 दिनों में योजना से डी-रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा और सरकार उन्हें योजना में भाग लेने की इजाजत नहीं देगी।

अधिकारी ने बताया कि सात में से दो कंपनियों ने प्रोत्साहन राशि ब्याज के साथ लौटाने पर हामी भरी है। हालांकि जब इस मामले में ओकिनाव आटोटेक और रिवोल्ट मोटर्स से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

इन कंपनियों को चुकाने होंगे 469 करोड़ रुपए

यह सात कंपनियां Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक), Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक), Ampere EV (एम्पीयर ईवी), Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स), Benling India (बेनलिंग इंडिया), Amo Mobility (एमो मोबिलिटी) और Lohia Auto (लोहिया ऑटो) हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all