CG News : स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, सरकारी अपस्ताल में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, हादसे में महिला हुई घायल
August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
अंबिकापुर। CG News : प्रदेश में एक बार स्वास्थ्य व्यस्था को लेकर सवाल उठ रहे है। ताजा मामला अंबिकापुर से सामने आया है। जहां के सरकारी अस्पताल में प्लास्टर गिर गया है। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। हालांकि हादसे में एक महिला को काफी चोट भी आई है। जिसका इलाज इस वक्त जारी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल उठता है। क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का यह गृह जिला है।
CG News : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक खिड़की का प्लास्टर भाररकार गिरा। पुरुष सर्जिकल वार्ड में यह हादसा हुआ है। यहां काम करने वाली युवती जब वार्ड आया में काम कर रही थी, तभी खिड़की का प्लास्टर वार्ड आया के सर पर गिर गया। इससे आया के सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल डॉक्टरों ने आया के सिर पर टाका लगाने के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है।
RELATED POSTS
View all