Gold-Silver Price Today : सोना खरीददारों के लिए बड़ी खुशखबरी, चांदी के भी गिरे भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
August 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
New Delhi : Gold-Silver Price Today : अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे है तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चंडी की किमोत्तन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होने जा रहा है। अक्सर हम सोना या सोने के आभूषणों की खरीददारी किसी खास मौकों पर ही करते है। ऐसे में कई बार बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान का सामना करना पड़ता है।
इसलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जिससे ग्राहकों को खरीददारी करने में मदद हो सके। 999 शुद्धता वाले सोना प्रति 10 ग्राम 59 हजार रुपए से निचे आया है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70 हजार रुपए के पास है।
Read More : Gold-Silver Rates Update : सोने-चांदी की कीमत हुई सस्ती, बिना देरी किए करें खरीददारी, जानें ताजा भाव
999 Gold Rates
Gold-Silver Price Today : IBJA RATES अनुसार, बुधवार को 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,247 रुपए थी, जो आज 58,902 रुपए है। वहीं बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,527 रुपए है, जो आज 70,041 पर आ गई है। इस मुताबिक सोने और चांदी के रेट्स में गिरावट आई है।
जानें आज के लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स उपलब्ध जानकारी कराने वाली वेबसाइट ibjarates.com अनुसार, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,666 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,954 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,177 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,458 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,041 रुपए हैं।
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
RELATED POSTS
View all