Meri Shaan Vande Mataram : राजधानी में बना रिकॉर्ड, एक साथ 1 लाख लोगों ने गाया वंदे मातरम्, महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आए बच्चें
August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Meri Shaan Vande Mataram : राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में आज एक कीर्तिमान रचा गया। जहां एक लाख से अधिक लोग एक साथ मिलकर देश की राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके साथ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का भी गायन किया गया।
यह गौरवमयी कार्यक्रम मेरी शान वन्दे मातरम ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों ने वन्दे मातम गीत को एक साथ एक स्वर में गाकर कीर्तिमान स्थापित किया। वन्दे मातरम् गीत को गाने के लिए प्रदेश भर के गणमान्य लोग पहुंचे थे इनमें स्कूली बच्चे, आम जनता और कई राजनेताओं समेत छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।
यह पल छत्तीसगढ़ और देश के लिए बेहद ही खास हैं क्योकि यह पहला मौका था जब वन्दे मातरम् गीत को एक जगह पर एक साथ इतने सारे लोगों ने गाया हो। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, योगेन्द यादव समेत कई पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का भी गायन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रसिद्ध कलाकरों और स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। ओम मंडली के द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित कराने और एक लाख लोगों द्वारा वन्दे मातम गीत को एक साथ गाने का मकसद विश्व रिकॉड बनाना था। इस कार्यक्रम को वर्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा सकता है।
RELATED POSTS
View all