CG Accident : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 9 की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
कोरबा। CG Accident : तेज रफ़्तार वाहनों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंत्री मोहम्मद अकबर का विभाग लगातार इस पर विफल नजर आ रहा है। लगतार सड़क हादसों में गायों की मौत हो रही है। लेकिन प्रशासन इसके लिए रोका छेका अभियान के सिवा कुछ ठोस कदम नहीं ले रही है। इस बीच एक और रेफ रफ़्तार अज्ञात वाहन द्वारा मवेशियों को रौंदा है। जिसमें 10 के करीब मवेशियों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला ऊर्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग का है। देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में 9 मवेशी आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई. बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे।
RELATED POSTS
View all