Live Khabar 24x7

Land For Job : लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मजूरी…

September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Land For Job : पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने जा रही। दरअसल लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर मुकदमा चलाने की गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत दे दी गई है। सीबीआई ने इस बात की जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट को दी।

बता दें कि सीबीआई ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से लालू के खिलाफ केस चलाने की इजाजत मांगी थी, जिसे गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इस मामले दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई कर रहा है. लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती इस मामले में फिलहाल बेल पर हैं। अब इसकी अगली सुनवाई आगामी 21 सितंबर को होगी।

RELATED POSTS

View all

view all