CG Accident : गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार, परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे ग्रामीण, 10 घायल
September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
दंतेवाड़ा। CG Accident : छत्तीसगढ़ भाजपा आज से दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को शुरू करने जा रही है। जिसके शामिल होने के लिए आ रहे ग्रामीणों की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में कई ग्रामीणों की घायल होने की बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी ग्रामीण भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी गाटम गांव के बाद उनकी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अस्ताल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल किस वजह से गाड़ी पलटी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED POSTS
View all