Live Khabar 24x7

CG News : मुख्यमंत्री निवास में मनाया जा रहा ‘तीजा- पोरा पर्व’, पारंपरिक गीत-संगीत में झूम रही महिलाएं

September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर हर वर्षाे की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में महिलाए सीएम निवास में जुट रही हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों को अपने निवास में मनाने की शुरूआत की है। इसी कड़ी में तीजा-पोरा पर्व हर वर्ष मुख्यमंत्री निवास में मनाया जाता है।

https://fb.watch/n2oSH2waOb/?mibextid=Nif5oz

सीएम निवास में साज-सज्जा में नंदी बैल के मॉडल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all