Live Khabar 24x7

Controversial Statement : शिक्षा मंत्री दिया विवादित बयान, रामचरित मानस को बताया पोटेशियम साइनाइड, जमकर हो रहा विरोध

September 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिहार। Controversial Statement : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने राचमचरितमानस पर विवादित बयान देते हुए इसकी तुलना पोटेशियम साइनाइड से कर दी। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा तब तक वे इसका विरोध जारी रखेंगे। शिक्षा मंत्री गुरुवार को पटना में बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने रामचरित मानस के सुंदर कांड एक दोहे का जिक्र करते हुए पूछा कि जीभ काटने पर 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी। मेरे गले की कीमत क्या होगी?

अब उनके इस बयान पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल हमलावर हो गए हैं। रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने पर बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वो खुद अपनी पार्टी के लिए पोटेशियम साइनाइड बन चुके हैं। वहीं चिराग पासवान ने कहा है कि चंद्रशेखर यादव नई पीढ़ी के मन में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर बर्खास्त करने की मांग की है।

दरअसल बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देते हुए रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। मनोज तिवारी ने उनके इस बयान को लेकर कहा, ‘यह जो भी सज्जन हैं वो खुद अपनी पार्टी के पोटेशियम साइनाइड बन चुके हैं, यह सिर्फ मंत्री जी की भावना नहीं है बल्कि इंडिया एलायंस की प्लानिंग है। एक मंत्री साउथ से बोलते हैं तो एक यहां से। अगर रावण श्रीलंका में थे तो मारीच और सुबाहु तो उत्तर में भी थे। यह लोग अपना काम कर रहे हैं। सत्य, सनातन, राम को नुकसान पहुंचाने का काम जैसे रावण करते थे वैसे ही इस एलायंस का निर्माण ही इसलिए हुआ है कि सत्य, सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाया जाए।’

RELATED POSTS

View all

view all