CG Naxal : नक्सलियों और जवानो के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर, एक-एक इंसास और 12 बोर राइफल बरामद
September 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Naxal : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी की जवाबी कार्यवाही में दो महिला नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के नगरम-पोरो हिरमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।
आगे कहा अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह लगभग सात बजे दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नगरम-पोरो हिरमा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने जब जवाबी करवाई की तब नक्सली वहां से भाग गए।
Read More : CG Naxalites Surrender : दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, झीरम घाटी हमले में थे शामिल
दरभा डिवीजन के हार्डकोर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर पुलिस फोर्स को नहाड़ी के जंगलों में भेजा गया था। दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभवित नहाड़ी, छोटे हिड़मा के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गई। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास रायफल व एक भरमार बंदूक भी बरामद की है।
RELATED POSTS
View all