CG Political : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, परिवर्तन यात्रा में होंगी शामिल, कांग्रेस पर जमकर करेंगी प्रहार
September 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही हैं। जिसमें शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल पाटन पहुंच रही है। यहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। स्मृति ईरानी का यह दौरा बेहद की खास हैं। क्योकि कल ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगी।
एक ही दिन में दुर्ग जिले के दो अलग-अलग स्थानों में दोनों पार्टी के महिला स्टार प्रचारकों का दौरा होने वाला हैं। यह पहली बार होगा कि छत्तीसगढ़ में दोनों एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। कुछ ही दूरी के फासले में 2 बड़ी-बड़ी जनसभाएं होंगी। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद होंगे। जिसकों लेकर जिले में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करने की बड़ी चुनौती होगी।
RELATED POSTS
View all