Live Khabar 24x7

नहीं रहे IPS Vijay Raman, 3 राष्ट्रीय पदक से हुए थे सम्मानित

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विजय रमन (IPS Vijay Raman) का आज पुणे में निधन हो गया है। उन्हें डकैत पान सिंह तोमर और जम्मू कश्मीर के आतंकवादी गाजी बाबा का एकाउंटर करने को लेकर जाना जाता था। वह 1975 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IPS थे।

मध्यप्रदेश के साथ ही वह छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं दी थी। वरिष्ठ अधिकारी विजय रमन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वह एसपी भी रह चुके हैं। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें राजीव गांधी की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

उन्हें तीन बार राष्ट्रपति पदक मिला था। मध्य प्रदेश में रहते हुए चंबल के इलाके में कई बड़े डकैतों को उन्होंने मुठभेड़ में मारा था और मलखान सिंह और फूलन देवी जैसे डकैतों ने जब मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया था तो उन्होंने विजय रमन की जगह किसी और को भिंड का एसपी बनने की मांग की थी।

RELATED POSTS

View all

view all