Live Khabar 24x7

Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुला बाजार, जानें निफ्टी और सेंसेक्स का हाल…

September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। हालांकि, कुछ ही मिनट में बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आ गए। BSE सेंसेक्स करीब 100 अंक नीचे 65,900 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ 19,650 के नीचे फिसल गया।

बैंकिंग-IT सेक्टर में बिकवाली
बाजार की सुस्ती में IT और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली दर्ज की जा रही। निफ्टी में एक्सिस बैंक का शेयर सवा फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। जबकि फंड जुटाने की खबर से बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़ गया है।

वहीं GST नोटिस के चलते डेल्टा कॉर्प का शेयर 10 फीसदी के लोअर सर्किट पर फिसल गया। इससे पहले शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 221 अंक नीचे 66,009 पर बंद हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all