Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में 6 दिन बाद छाई हरियाली, Sensex ने लगाई 173 अंक की छलांग, निवेशकों को 1.57 लाख करोड़ रुपए का फायदा

September 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी लौटी आई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स 173.22 अंक या 0.26% की तेजी के साथ 66,118.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 63.55 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 19,716.45 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कुल 30 में से सिर्फ 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 1.94% की तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.26% से लेकर 1.48% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

Read More : Share Market Closing : शेयर बाजार ने लगाई गिरावट की हैट्रिक, Sensex 570 अंक फिसला, निवेशकों के 2.45 करोड़ रुपए स्वाहा

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से टाइटन (Titan) का शेयर 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 0.43 फीसदी से लेकर 0.77 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

Share Market Closing : निवेशकों को 1.57 लाख करोड़ रुपए का इजाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 सितंबर को बढ़कर 319.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 26 सितंबर को 318.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all