Live Khabar 24x7

Caste Based Survey : बिहार की जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी, जानिए राज्य में कितने ओबीसी, कितने एससी, कितने सवर्ण…

October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

Caste Based Survey, livekhbar24x7

Caste Based Survey : बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी गई। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। बिहार में हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग 27.13% है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। सर्वे के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें बिहार के बाहर रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 82% हिन्दू, 17. 7% मुसलमान, .05% ईसाई, .08% बौद्ध धर्म, .0016% कोई धर्म नहीं है. वहीं बिहार की कुल आबादी 13,07, 25 , 310 है, जिसमें पिछड़ा वर्ग 3,54,63,936, अत्यंत पिछड़ा वर्ग — 4,70,80,514, अनुसूचित जाति 2,56,89,820, अनुसूचित जनजाति 21,99,361, अनारक्षित 2,02,91,679 हैं।

बिहार में किस जाति के कितने लोग, देखिए

  • यादव- 14.27
  • दुसाध, धारी, धरही- 5.31
  • मोची, चमार, रविदास- 5.26
  • कुशवाह (कोइरी)- 4.21
  • ब्राह्मण- 3.66
  • मोमिन- 3.55
  • राजपूत- 3.45
  • शेख- 3.82
  • मुसहर- 3.09
  • कुर्मी- 2.88
  • भूमिहार- 2.87
  • तेली- 2.81
  • मल्लाह- 2.61
  • बनिया- 2.32
  • कानू- 2.21
  • धानुक- 2.14
  • नोनिया- 1.91
  • सुरजापुरी मुस्लिम- 1.87
  • पान, सवासी, पानर- 1.70
  • चन्द्रवंशी- 1.65
  • नाई- 1.59
  • बढ़ई- 1.45
  • धुनिया- 1.43
  • प्रजापति- 1.40
  • कुंजरा- 1.40

बता दे कि जातीय सर्वे का पहला चरण सात जनवरी से शुरू हुआ था। इस चरण में मकानों की सूचीकरण व मकानों को गिना गया। यह चरण 21 जनवरी 2023 को पूरा हुआ था। जातीय गणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हुआ था। इसे 15 मई को पूरा हो जाना था। इसके बाद लोगों से डेटा जुटाए गए। दूसरे चरण में परिवारों की संख्या, उनके रहन-सहन, आय आदि के आंकड़े लिए गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all