Live Khabar 24x7

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने दो घरों में लगाई आग, कई राउंड चली गोलियां

October 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

इंफाल। Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां बीते कई महीनों से तनावपूर्ण स्थिति हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि यहां फिर से हिंसा भड़क गई हैं। बताया जा रहा हैं कि उपद्रवियों ने दो घरों में आग लगा दी। आगजनी के दौरान कई राउंड गोलियां चलने की भी खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार आगजनी के बाद आरोपी मौके से भाग गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। वहीं, सुरक्षा बलों और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में जमा हुई मैतेई महिलाओं की भीड़ को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मैतेई महिलाओं से हुई सुरक्षा बलों की झड़प
मैतेई महिलाओं के एक ग्रुप की इस मुद्दे पर सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं का यह ग्रुप इस आगजनी का बदला लेने के लिए निकल रहा था। इलाके में हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all