Live Khabar 24x7

Crime : गुटखा थूकने से मना करना पड़ा शख्स को भारी, आरोपी ने होंठ काटकर किया अलग, तलाश में जुटी पुलिस

October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Crime : गुटखा थूकने से मना करना शख्स को भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़ित को चेहरे पर मुक्का मारा जिससे उसके दांत टूट गए। फिर होंठ को दांत से चबा लिया। इससे होंठ कटकर अलग हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित के अस्पताल पहुँचने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है। घायल की पहचान ओम प्रकाश (54) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिपालपुर में बिहार का ओम प्रकाश परिवार किराए के मकान में रहता है। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में चौकीदारी का काम करते हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि वह जिस मकान में रहते हैं उसके केयर टेकर भी हैं। उनके पड़ोस में एक ऑटो चालक रहता है। उसे गुटखा खाने की आदत है। वह उनकी छत पर आकर गुटखा खाता है और इधर उधर थूकता है। वह उसे कई बार मना कर चुके हैं, लेकिन उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। उन्होंने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी उनके मकान में किराये पर रहती है। वह उसी से मिलने के लिए आता है।

चार अक्टूबर की सुबह आरोपी छत पर गुटखा थूक रहा था। उनके मना करने पर वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। पांच अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे वह काम से घर लौटे। तभी उन्हें रास्ते में आरोपी मिल गया। आरोपी ने दोबारा उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उनके मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उनके दांत टूट गए। इससे डरकर वह भागने लगे। आरोपी ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने दांतों से ओठ चबा लिया।

RELATED POSTS

View all

view all