Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में छाई हरियाली, Sensex ने मारी 567 अंक की छलांग, भारती एयरटेल बना टॉप गेनर

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : इजरायल-हमास युद्ध से उभर के शेयर बाजार में फिर हरियाली लौट आई है। कारोबार के BSE का सेंसेक्स (Sensex) 566.97 अंक यानी (0.87%) चढ़कर 66,079.36 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 177.50 अंक यानी (0.91%) की बढ़त के साथ 19,689.85 अंकों पर बंद हुआ है। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

भारती एयरटेल बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, JSW स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.90 फीसदी तक चढ़े।

Read More : Share Market Update : चौथे दिन लौटी बाजार में हरियाली, Sensex ने मारी 405 अंक की उछाल, इन शेयरों में रही तेजी

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, TCS, टाइटन और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.51 फीसदी तक गिर गए।

 

RELATED POSTS

View all

view all