CG Election 2023 : पहले चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
October 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण की 20 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। जिसमें नक्सल प्रभवित क्षेत्र शामिल है। 13 अक्टूबर से शुरू हुई प्रक्रिया एक हफ्ते तक जारी रहेगी। नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है। प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी।
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी है। जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होगी। इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। छत्तीसगढ़ समेत पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Notification For Registration
RELATED POSTS
View all