Train Cancelled : टाटा-इतवारी एक्सप्रेस हुई दो दिनों के लिए रद्द, सामने आई यह वजह,पढ़ें पूरी खबर
October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Train Cancelled : SECR ने 18 से 19 अक्टूबर तक के लिए टाटानगर से चलने वाली 181109 टाटानगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है। जिसका कारण रैक अनुपलब्धता बताया गया है। वहीं नवरात्री पर यात्रियों के लिए रेलवे सुविधा बढ़ाई है। डोंगरस्थित मां बम्लेश्वरी में श्रद्धालुओं के लिए 23 अक्टूबर तक कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है।
जिसके बाद डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी तौर पर 6 ओर एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। इसलिए रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ये सभी ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन में आते-जाते दो मिनट रुककर चलेंगी। 18 से 23 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस अब आते-जाते डोंगरगढ़ स्टेशन में रुककर रवाना होंगी, जिसका देवी दर्शन करने वाले लोगों को इंतजार था।
RELATED POSTS
View all