Live Khabar 24x7

CG Political : बदलाव की लहर देखने को मिल रही है, देशविरोधी ताकतों से हाथ मिला चुके है भूपेश बघेल

October 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है। टारगेट किलिंग कर शिकार बनाया जा रहा हैं। भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। और भूपेश बघेल मस्त है। एक बीजेपी का भाई मारा गया। औऱ मुख्यमंत्री मौन रहें। यह मर्यादा नहीं है। दो शब्द तो बोलिये। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजधानी रायपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कही हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद मुख्यमंत्री बघेल का बयान नहीं आ रहा है। वे अपने राष्ट्रिय नेताओं के जेब भरने में व्यस्त हैं।

Read More : CG Political : कांग्रेस ने काटी टिकट, तो विधायक ने कर दिया बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का नामांकन भरते हुए कहा – किसी भी कीमत पर नाम नहीं लूंगा वापिस

उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, भूपेश को खून की होली पसंद है और हमें समुदाय की संस्कृति पसंद है। नक्सल विचारको को आप सपोर्ट कर रहें है। अत्याचार की कभी जीत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को टारगेट बनाया जा रहा है। बस्तर में धर्मान्तरण हो रहा है। औऱ कौन करवा रहा है ? इस पर भूपेश बघेल का कुछ भी नहीं कहना सरासर गलत हैं। यहां आदिवासी समुदाय केलोगों के साथ सिर्फ भाजपा खड़ी हैं। इसी कारण छत्तीसगढ़ में बदलाव की लहर देखने को मिल रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all