CG Election : चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेता की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, सामने आई ये वजह…
October 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। CG Election : छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में गिनती के दिन ही शेष हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दम प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। बता दे कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में (7, 17 नवंबर) मतदान होगा। इस बीच प्रत्याशी अपने लिए मत मांगने के लिए जनता के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन कई बार जनता उनसे नाखुश होने के कारण विरोध का सामना भी करना पड़ रहा हैं। ऐसा ही मामला कांकेर जिले से आया हैं।
Read More : CG Election 2023 : टिकट ना पाने वाले विधायक के बगावती सुर, इस पार्टी से लड़ सकते है चुनाव
बताया गया कि कांकेर के ग्राम डोकला में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गौतम उइके एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें खदेड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम उइके अपने प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे।
RELATED POSTS
View all