CG News : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जारी हुआ कारण बताओं नोटिस, जानें पूरा मामला
October 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग । CG News : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू को आज कारण बताओं नोटिस हुआ है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम के उललंघन के संबंध में यह नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम उमरपोटी में स्थित शासकीय पानी टंकी एवं निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो आचार संहिता के उल्ल्घन करता है।
उक्त लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा साहू को शासकीय संपत्ति पानी टंकी एवं निजी मकान मालिक सेे सहमति प्राप्त किये बिना चुनाव प्रचार का लेख कराये जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
RELATED POSTS
View all