CG Political : बागी होकर AAP से चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, भाजपा हुई मानाने में कामयाब
November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। CG Political : दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद अब आज और कल नामांकन वापसी का दिन है। इस दौरान कई बागियों के मान मनौव्वल का दौर भी चल रहा है। बिंद्रानवागढ़ में भाजपा अपने बागी को मनाने में कामयाब हो गयी है।
हालांकि ये आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका भी कहा जा सकता है। दरअसल भाजपा से बागी होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आप प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने वाले भागीरथी मांझी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भागीरथी मांझी के नामांकन के बाद बिंद्रानवागढ़ में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बढ़ गये थे। लेकिन, अब भाजपा के लिए बड़ी राहत की खबर है। भाजपा से बागी होकर आप उम्मीदवार बने भागीरथी मांझी ने नामांकन वापस लिया है। जानकारी के मुताबिक नामांकन वापस लेने और मान मनोव्वल के बाद भाजपा के स्थानीय दिग्गज नेता के साथ भागीरथी मांझी पहुंचे थे।
अब बिंद्रानवगढ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से भाजपा को बड़ी राहत तो आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
RELATED POSTS
View all