Stock Market : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन हरे निशान के साथ खुला बाजार, 331 अंक चढ़ा सेंसेक्स
November 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बीएसई पर सेंसेक्स 331 अंकों के उछाल के साथ 64,420 पर खुला। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.55 फीसदी के बढ़त के साथ 19,241 पर ओपन हुआ।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 140 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी कमजोर
बाजार की चौतरफा खरीदारी में IT, ऑटो और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी है। इसके अलावा टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक टॉप लूजर रहे।
RELATED POSTS
View all