Live Khabar 24x7

CG News : माओवादियों ने लगाए बैनर, चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी, आस-पास के इलाके में मचा हड़कंप

November 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। CG News : चुनाव के पहले कांकेर जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दुरी पर कांकेर भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत देवरी में माओवादियों ने बैनर लगाया हैं। जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया हैं। बेनर जारी कर नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है।

Read More : CG News : रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे सुकमा में शक्ति प्रदर्शन, भाजपा का घोषणा पत्र भी कुछ देर में होगा जारी, यहां देखें लाइव

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूरी पर माओवादियों ने बैनर लगाया है। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। बैनर में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने की बात लिखी है. यह मामला कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी का है। देवरी गांव के सप्ताहिक बजार स्थल में नक्सलियों ने बैनर लगाया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने आमाबेड़ा से नागरबेडा मार्ग में पर्चा फेंका है। पर्चे में चुनाव बहिष्कार करने की बात है। जनताना सरकार को बचाने और मजबूत एवं वोट मांगने वाले राजनीतिक पार्टियों को कटघरे में खड़ा कर सजा देने की बात लिखी गई है। यह मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all