Live Khabar 24x7

Chandra Grahan 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, 12 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग

May 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Chandra Grahan 2023: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 5 मई को लग रहा है। इस वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही हैं। 12 साल बाद चंद्र ग्रहण के दिन शुभ संयोग बन रहे हैं। इस ग्रहण को बेहद विशिष्ट माना जा रहा है क्योंकि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जोकि आने वाले दो दशकों तक फिर नहीं लगेगा। अधिकतर चंद्र ग्रहण पूर्ण या आंशिक ग्रहण होते हैं।

Read More : Chandra Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन स्थानों पर दिखेगा प्रभाव

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 5 मई, रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू है और उसी रात 1:00 बजे तक ही रहेगा. चंद्र ग्रहण सूतक समय 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। इसी के साथ चंद्र ग्रहण 5 May को ही लगेगा।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा. लेकिन इसका प्रभाव पृथ्वी पर जरूर पड़ेगा।

भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा
भारत में 2023 में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह पहली बार होगा जब चंद्रग्रहण इंडिया के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश में इस साल का पहला ग्रहण लगेगा।

RELATED POSTS

View all

view all