Live Khabar 24x7

Big News : बड़ा हादसा टला, सीएम बघेल के हेलीकाप्टर लैंडिंग में हुई चूक

November 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big News : सीएम बघेल के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में चूक होने की खबर सामने आई। दरअसल बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर की लैंडिंग जहां होनी थी, वहां से बजाय सभास्थल के बिल्कुल करीब ही पायलट ने लैंड करा दिया। अनकंट्रोल स्पेस पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग से बड़ा खतरा टल गया।

Read More : Big News : कांग्रेस ने महापौर को किया सस्पेंड, Audio वायरल होने के बाद पार्टी ने लिया एक्शन, आदेश जारी

मुख्यमंत्री बघेल आज बिलाईगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए पवनी पहुंचे थे। इस दौरान उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था। ये हेलीपैड सभास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर था। हेलीपेड पर लैंडिंग इंडिकेटर के तौर पर स्मोक भी जलाया गया था, लेकिन पायलट की चूक की वजह से हेलीकाप्टर की लैंडिंग वहां नहीं हो सकी। और हेलीकाप्टर सभास्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गया। पायलट ने भी इस चूक को माना है।

RELATED POSTS

View all

view all