CG Crime : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया 2.5 लाख रुपए नगद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग । CG Crime : दुर्ग में चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है। मंगलवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से लाखों रुपए नगद पकड़ाए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नं. 1 पर एक व्यक्ति के पास रखे काला रंग की बैग को मौजूद गवाहों के समक्ष चेक करने पर उसमें नगद रुपए 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपए) मिला।
जिसके संबंध में पूछने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल नहीं होना बताया। विश्वनाथ शर्मा दल प्रभारी अधिकारी एफएसटी 49 दुर्ग (शहर) को सूचना देकर बुलाने पर उनके द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर नगदी रकम को जप्त कर सुरक्षित रखने के लिए रेसुब पोस्ट दुर्ग को सुपूर्दनामा में दिया गया। जिसे रेसुब पोस्ट दुर्ग के मालखाना में गवाहों के समक्ष सील बंद कर सुरक्षित रखा गया।
RELATED POSTS
View all