Live Khabar 24x7

IND vs NZ : कोहली ने पूरा किया शतकों का पचासा, रिकॉर्ड टूटने पर सचिन भी हुए गदगद, न्यूजीलैंड को मिला 398 रनों का लक्ष्य

November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

इस सेंचुरी के साथ विराट ने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े में मौजूद हैं। कोहली ने उनके सामने उनके घर में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सचिन ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

RELATED POSTS

View all

view all