Live Khabar 24x7

Crime : जादू टोना कर बेटे को बीमार करने की कही बात, फिर हंसिये से वार कर महिला को उतारा मौत केघाट, चुनावी रंग देने की भी कोशिश

November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जशपुर। Crime : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने अंधविश्वास में पड़कर एक महिला की बेदर्दी से हत्या कर दी। घटना चिटकवाईन पँचायत के बोडालता गांव की है। घटना की सूचना पाकर विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज घटनास्थल पर पहुंचे और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार, घटना बीती रात की है जब आंनद भगत का परिवार खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे के करीब पड़ोसी अनिल कुजूर आनंद के घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देने लगा। जिसपर बच्ची स्मृति ने दरवाजा खोला। अनिल कुजूर ने अलपमुनी उम्र 40 वर्ष को पकड़कर खींचते हुए बाहर ले गया। आरोपी अपने बेटे को जादू टोना करके बीमार करने की बात कहते हुए तालाब के पास पगडंडी पर धान काटने वाले हंसिये से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे ने बताया कि हत्या के बाद से आरोपी फरार है। उसके खिलाफ हत्या व टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मर्ग पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की चश्मदीद स्मृति भगत ने आरोपी अनिल कुजूर पर आरोप लगाया कि वह मां पर जादू टोना करने का शक करता था।

चुनावी रंग देने की कोशिश

फिलहाल, इस मामले को चुनावी रंग देने की कोशिश करने की भी सुगबुगाहट मिल रही है। इस घटना में आरोपी ईसाई धर्म को मानने वाला उरांव जनजाति का है तो मृतका हिंदू धर्म को मानने वाली उराँव जनजाति की थी।

RELATED POSTS

View all

view all