IAS Arrested : ED ने IAS को किया गिरफ्तार, जमीन घोटाले का है आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?
May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
रांची। IAS Arrested : जमीन घोटाले में झारखंड के IAS को गिरफ्तार किया गया है। ED ने पूछताछ के बाद छवि रंजन को गिरफ्तार किया है। 2011 बैच के IAS छवि रंजन सेना की जमीन घोटाले में फंसे थे। वे वर्तमान में झारखंड के समाज कल्याण विभाग में निदेशक पद पर हैं। ये घोटाले उनके रांची के डिप्टी कमिश्नर के कार्यकाल के दौरान किए गए थे।
बता दे कि पिछले महीने 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन के रांची स्थित दो व जमशेदपुर स्थित एक ठिकाने सहित कुल 22 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। जिसके बाद आईएएस छवि रंजन को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। हालांकि आईएएस ने ईडी से इसके लिए मोहलत मांगी थी, लेकिन ईडी ने रियायत नहीं दी। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
13 अप्रैल को जब छापेमारी की गयी थी, तो इस दौरान ईडी को बड़गाईं अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के आवास से सरकारी फाइलें व कई कागजात मिले थे। एजेंसी ने छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी ने सेना की जमीन से संबंधित एक भूखंड समेत 12 से अधिक जमीन सौदों के मामले में जांच कर रही है, जिसमें जमीन माफिया, बिचौलिए और नौकरशाह सहित एक समूह साठगांठ कर कथित तौर पर 1932 की शुरुआत से ही जमीन के कामों और दस्तावेजों की धोखाधड़ी में शामिल है।
RELATED POSTS
View all