Live Khabar 24x7

IPL 2024 : गुजरात टाइटन ने शुभमन गिल को दी बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक के जाने के बाद बनाया टीम का कप्तान…

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। IPL 2024 : हार्दिक पंड्या के मुंबई वापसी के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब गिल इस टीम के नए कप्तान होंगे। जैसे ही हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की खबर आधिकारिक हुई और वैसे ही इस खबर पर भी मुहर लग गई कि शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के नए कप्तान होंगे।

बता दे कि IPL 2024 गुजरात टाइटंस का तीसरा सीजन होगा। वहीं शुभमन गिल इस टीम के दूसरे कप्तान होंगे। इससे पहले हार्दिक पंड्या की कमान में गुजरात टाइटंस ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को उसके पहले आईपीएल सीजन में ही चैंपियन बनाया था। जबकि दूसरे सीजन में यानी कि पिछले साल इस टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2024 : अभी से शुरू हुई आईपीएल की तैयारी! सभी टीमों ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, सबसे चर्चित रहे हार्दिक पंड्या…

अब तक कैसा रहा गिल का करियर
शुभमन गिल ने साल 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। साल 2018 में केकेआर ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस के बाद गिल ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया था। साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल ने वनडे डेब्यू किया था।

इसके बाद साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। साल 2022 में केकेआर ने गिल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। शुभमन गिल ने साल 2022 के आईपीएल सीजन में 16 मैच खेलते हुए 483 रन बनाए थे, जिसमें उनका उच्च स्कोर 96 रन का रहा। साल 2023 में शुभमन गिल ने 17 मैच खेले और कुल 890 रन बनाए।

RELATED POSTS

View all

view all