CG Election Result 2023 : खरसिया से उमेश पटेल ने दर्ज की जीत, कोंटा में कवासी लकमा फिर रहे अजेय
December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीट और कांग्रेस 35 सीट। कई प्रत्याशी ने अपनी जीत तय कर ली है। खरसिया और कोंटा से बड़ी खबर है। उमेश पटेल खरसिया से जीत चुके है। कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है। पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है।
कोंटा विधानसभा चुनाव
कवासी लखमा (कांग्रेस) – 32613
देवेंद्र तेलाम (जोगी कांग्रेस) – 1383
मड़कमी मासा (बहुजन समाज) – 1067
सोयम मुक्का (भाजपा) – 30683
चनाराम मरकाम (आदिदल) – 2849
जगदीश नाग (आजाद) – 1794
मनीष कुंजाम (निर्दलीय) – 28748
बीड़ा सोढ़ी (निर्दलीय) – 1444
RELATED POSTS
View all