Live Khabar 24x7

Telangana CM Oath Ceremony : रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल…

December 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

हैदराबाद। Telangana CM Oath Ceremony : 5 राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में कामयाबी मिली। वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में करारी हार का सामना करना पड़ा। तेलंगाना में कांग्रेस को पहली जीत दिलाने वाले फायरब्रांड नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Read More : Telangana Election 2023 : तेलंगाना में 1 बजे तक 36.68 प्रतिशत हुई वोटिंग, फिल्मी और राजनीतिक सितारों ने भी डाले वोट

बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित गया हैं।

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे होगा. शपथ समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

RELATED POSTS

View all

view all