Political : विवादित बयान पर बढ़ सकती है वृहस्पत सिंह की मुश्किलें, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने खड़गे से की पार्टी से निष्कासित करने की मांग,…
December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Political : पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
Read More : Political : हार की समीक्षा के बाद कुमारी सैलजा का बयान, कहा – वोट प्रतिशत नहीं हुआ कम, लोकसभा में लेकर आएंगे ज्यादा से ज्यादा सीट
इसके लिए कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले भी बृहस्पत सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर उन्होंने अमर्यादित बयान दिया है। ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बृहस्पत सिंह ने एक बयान में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा को बिकी हुईं होने और सिंहदेव पर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है।

RELATED POSTS
View all