CG Breaking : CM विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष महंत समेत कई विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, इन्होंने संस्कृत भाषा में ग्रहण किया शपथ
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Breaking : विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसदीय परंपरा की शपथ ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा मे शपथ ली। उसके बाद डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा ने शपथ लिया। इन दोनों ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली।
Read More : CG Breaking : साय कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता को कर रहे संबोधित, 18 लाख परिवारों को आवास देने का किया ऐलान, देखें live
वहीं सदन में सभापति नियुक्त विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह, लखेश्वर बघेल और दलेश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। सदन में आज ज्यादातर सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। विधायकों में भैयालाल राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, भूलन सिंह मराबी, उदेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, शकुन्तला सिंह पोर्ते ने भी शपथ ली।
रायगढ विधायक ओपी चौधरी से छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, तो वहीं विद्यावती सिदार और प्रेमचंद पटेल संस्कृत में शपथ ग्रहण किया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ी में शपथ, रामकुमार टोप्पो, रायमुनि भगत, गोमती साय ने शपथ ली।
RELATED POSTS
View all