Live Khabar 24x7

CG NEWS : चोरों ने रात में घर से लाखों रुपए किए पार, जांच में जुटी पुलिस

December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। CG NEWS : सूरजपुर से चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात में घर घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। बताया गया कि घर से सोने चांदी के साथ कई समान चोरों ने पार कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सतपता निवासी धर्मेंद्र यादव ने थाने में आकर शिकायत की रात में उसके घर से से सोने चांदी के साथ कई समान चोरों ने पार कर दिया है। पुलिस ने घर के अगल-बगल में लगे सीसी फुटेज को खांगाल है। जिसमे एक संधिक व्यक्ति दिख रहा है। लेकिन साफ नजर नही आने के कारण पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। वहीं पुलिस जल्द चोरी के मामले का खुलासा करेगी।

RELATED POSTS

View all

view all