Live Khabar 24x7

Suicide : 10वीं के छात्र और 8वीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

January 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

बलरामपुर। Suicide : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के डवरा थाना इलाके में नाबालिग छात्र-छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 10वीं क्लास का छात्र थाए जबकि छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात बतायी जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों एक ही गांव में रहकर अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे।

Read More : Raipur Suicide Video : अस्पताल से मरीज ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बलरामपुर के डवरा थाना इलाके का है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस मामले में एसपी लाल उमेंद्र सिंह ने कहा कि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all