Citizenship Amendment Act : लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू होगा CAA ? केंद्र सरकार ने कर ली है तैयारी!
January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Citizenship Amendment Act : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती हैं। ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि केंद्र सरकार संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लागू करने का फैसला ले सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने एक न्यूज़ एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही सीएए के नियम को लागू किया जा सकता है। वहीं, केंद्र सरकार सीएए के नियम को जल्द जारी करने जा रही है। बता दे कि साल 2019 के दिसंबर महीने में संसद से सीएए कानून को पारित कर दिया गया था।
Read More : PM जनमन योजना : विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने लगाए जा रहे शिविर, शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी
बता दे कि सीएए के कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
RELATED POSTS
View all