Big Breaking : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, आला-अधिकारी रहे मौजूद, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…
January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Read More : Transfer Big Breaking : इस जिले के पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, SP ने जारी किया आदेश, लिस्ट में 108 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल
बता दे कि पहली बार पीएचक्यू पहुंचे डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हनुमान जी की पूजा की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएचक्यू की बैठक में सबसे पहले अफसरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद विभागीय कामकाज की जानकारी ली। गृह मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्थाा और नक्सल विरोधी अभियान पर भी अफसरों के साथ विस्तार से बात की।
RELATED POSTS
View all