Stock Market : शेयर बाजार में आई हरियाली, पहली बार सेंसेक्स 73250 के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर
January 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। शेयर बाजार (Stock Market) में आज (15 जनवरी, सोमवार) रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली हैं। प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे। सेंसेक्स 73,288 के रिकॉर्ड बढ़त पर हैं। वहीं पहली बार निफ्टी 22,080 का लेवल पार किया। आईआरएफसी के शेयर 18 और रेल विकास निगम के शेयर 12 पर्सेंट से अधिक ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। डीबी रियल्टी और इंडियन रिन्यूएबल डेवलपमेंट एजेंसी भी करीब 10 फीसद ऊपर है। इस उछाल के बावजूद बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।
RELATED POSTS
View all