Live Khabar 24x7

Salman Khan met Mamta Banerjee : दीदी से मिलने पहुंचे भाईजान, बंद कमरे में इस विषय पर हुई चर्चा! CM ने दी जानकारी

May 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोलकाता। Salman Khan met Mamta Banerjee : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलाने पहुंचे। दोनों की मुलाकात कालीघाट स्थित बनर्जी के आवास पर हुई।इस दौरान सलमान खान और ममता बनर्जी के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दरअसल, ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउंड में शनिवार की शाम Da-Bangg कॉन्सर्ट हुआ है। इसमें परफॉर्म करने के लिए सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा कोलकाता पहुंचे थे। इसी बीच सलमान खान ममता बनर्जी से मुलाकात करने पहुंचे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

CM ने दी जानकारी
सलमान खान से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी ने सलमान खान के साथ फेसबुक पर फोटोज़ पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि उनके बीच क्या बाते हुईं। उन्होंने लिखा, ”आज मेरे निवास पर फेमस एक्टर सलमान खान जी से मिलकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

CM ने लिखा कि हमारी सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, सोसाइटी और लोगों के विकास जैसे बिषयों पर बातें हुईं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच इस मुलाकात के लिए समय निकालने पर उनके प्रति विनम्र आभार प्रकट करती हूं। कामना करती हूं कि वह अच्छे स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे। मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

 

RELATED POSTS

View all

view all