Live Khabar 24x7

Ram Mandir Pran Pratishtha : त्रिनिदाद और टोबैगो में गूंजा राम का नाम, रामभक्तों में मंदिरों में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha : 500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के बाद प्रभु राम आज अपने जन्मस्थल में विराजमान हो गए हैं। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो में राम जन्मभूमि स्थापना समिति ने ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ राम मंदिर के साथ मिलकर जश्न मनाया। अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीयों ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके अलावा मिनेसोटा और न्यूयॉर्क में भी जश्न का माहौल है।

Read More : Ram Mandir Pran Pratishtha : 500 वर्षों से अधिक का इंतजार हुआ खत्म, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें वीडियो

 

बता दे कि अयोध्या से हजारों किमी दूर मेक्सिको में भी पहला राम मंदिर स्थापित हो गया है। मेक्सिको के कीरेतारो शहर में नया राम मंदिर तैयार किया गया है। भारत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीयों ने यहां पूजा-अर्चना की। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, त्रिनिदाद और टोबैगो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने लड्डू बांटे। साथ ही कहा कि अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकांड, रामचरितमानस का आयोजन हो रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो में राम जन्मभूमि स्थापना समिति के सदस्यों ने विदेशी मित्रों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जश्न मनाया।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली का वीडियो संदेश
प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम और ममंदिर के पुनर्जीवित करने की उनके दृढ़ संकल्प का नतीजा है। पीएम मोदी भारत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी का दुनियाभर में सम्मान किया जाता है, वह लगातार भारत के लोगों के भले के लिए काम कर रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all