Live Khabar 24x7

Plane Crashed : सेना का विमान हुआ क्रैश, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा, 6 लोग घायल

January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

आईजोल। Plane Crashed : मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। एक सैन्य विमान आज मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More : Plane Crash : मॉस्को जा रहा यात्री विमान क्रैश, अफगानिस्तान के पर्वतीय इलाके में हुआ हादसा

बता दें कि म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष की दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल ही में म्यांमार से काफी ज्यादा संख्या में सैनिक भागकर अपनी जान बचाने के लिए भारत में आए थे। वहीं भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है। हालांकि म्यांमार से कुल 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे जिसमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देश भेजा गया। एक अधिकारी के मुताबिक, शेष 92 सैनिकों को मंगलवार यानी 23 जनवरी को वापस उनके देश में भेज दिया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all