CG Political : पत्थलगांव विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट से मिला नोटिस, जानिए क्या है मामला…
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
बिलासपुर। CG Political : पत्थलगांव विधानसभा विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट ने निर्वाचन में गड़बड़ी के मामले में नोटिस जारी किया है। इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपुकार सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में आज (बुधवार) को सुनवाई हुई।
Read More : CG Political : BJP में हुआ अखंड लोकतंत्र पार्टी का विलय, AAP के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने भी थामा भाजपा का दामन
दायर याचिका में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जिस पर आज अदालत ने गोमती साय के साथ 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है। अब इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है।
बता दें कि गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने महज 255 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2018 में इस सीट से शिवशंकर पैकरा लड़े थे।
RELATED POSTS
View all