CCCI का 64वां वार्षिक सम्मेलन 27 को, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल
January 25, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। (CCCI) छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 64वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णदेव साय को चेंबर द्वारा दिनांक 27 जनवरी को पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होने जा रहा है।
जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 64वें वार्षिक सम्मेलन (आमसभा) में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सिंघी, चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, दयाल दास बघेल और केदार कश्यप भी शिरकत करेंगे।
RELATED POSTS
View all