Live Khabar 24x7

CG News : छत्तीसगढ़ में होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, देश-विदेश के कलाकार होंगे शामिल

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में पहली बार तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महत्व का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक तीन दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।

आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

CG News : छत्तीसगढ़ की भूमि प्रभु राम का ननिहाल भी है। मोहत्सव में विशेष प्रस्तुति को लेकर तैयार की गई है। ऐसा माना गया है कि वनवास के दौरान भगवान राम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी।

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडली के द्वारा रात 8 बजे सेे रात 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी।

CG News : इस भव्य आयोजन में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों पर विभिन्न राज्यों से आए मानस दलों के साथ ही विदेशी दलों के द्वारा रामायण की प्रस्तुति की जाएगी। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में दीपदान किया जाएगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all