CG Political : महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा 28 जनवरी को आएंगी छत्तीसगढ़, एयरपोर्ट में किया जाएगा भव्य स्वागत
January 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 28 जनवरी को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। अलका लांबा के छत्तीसगढ़ प्रवास का उद्देश्य लोकसभा चुनाव से पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में सक्रियता तथा नई ऊर्जा संचारित करना हैं।
Read More : CG Political : सचिन पायलट ले रहे प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व सीएम बघेल समेत कई नेता मौजूद…
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसे लेकर के महिला कांग्रेस के पदाधिकारी काफी उत्साहित है। 11:00 बजे राजीव भवन में भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद 12:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। दोपहर 1:00 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all