Land For Job Case : लालू के बाद अब तेजस्वी यादव की बारी, ED आज करेगी पूछताछ…
January 30, 2024 | by livekhabar24x7.com
पटना। Land For Job Case : जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते दिन राजद प्रमुख और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से 9 घंटे से अधिक पूछताछ की। वहीं आज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ED पूछताछ करने वाली है। इसके लिए तेजस्वी यादव ED दफ्तर के लिए अपने आवास से निकल गए हैं।
बता दें कि इससे पहले 22 दिसंबर और 5 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे दोनों ही बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इससे पहले तेजस्वी यादव से 11 अप्रैल 2023 को इस मामले में ईजी 8 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।
Read More : Land for Job Scam : ईडी ऑफिस पहुंचे लालू यादव, मीसा भारती भी मौजूद, भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने के एक दिन बाद ही तेजस्वी यादव को ईडी ने पूछताछ का नोटिस दिया है। लैंड फॉर जॉब केस में ईडी ने 19 जनवरी को नोटिस भेज तेजस्वी यादव को 29 जनवरी और लालू यादव को 30 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। सोमवार को लालू यादव से ईडी ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं होने का हवाला दिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि वह ईडी के सामने पेश होंगे।
क्या है लैंड फॉर जॉब केस
जमीन के बदले नौकरी मामले मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहने हुए का है। तब रेलवे के विभिन्न मंडलों के पदों पर ग्रुप डी की भर्ती निकली थी। आरोप के अनुसार, इस दौरान लालू यादव ने नियुक्ति पाने वाले युवकों के परिजनों से लाखों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदी थी। यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है। मामले का खुलासा होने के बाद सबसे पहले सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
RELATED POSTS
View all